धमतरी

किसान सम्मेलन में फसल चक्र परिवर्तन सहित कई जानकारियां दी
11-Jun-2022 3:33 PM
किसान सम्मेलन में फसल चक्र परिवर्तन सहित कई जानकारियां दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 जून।
कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज नगरी द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अध्यक्षता पुनीत राम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी विशेष अतिथि सहदेव राम साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, धनीराम साहू, बृजलाल साहू, अरुण सार्वा उन्नत कृषक के रूप में मंच पर विराजमान हुए। और साथ ही साथ कृषि वैज्ञानिक अकाश निर्मल मृदा प्रबंधन एवं कीट नियंत्रण पर किसानों को जानकारी दिए, वतन जाधव कृषि वैज्ञानिक विभागीय योजना एवं फसल चक्र परिवर्तन पर जानकारी दिए।

कृषि वैज्ञानिक चंद्र प्रकाश साहू ने उद्यानिकी की जानकारी व अमित नागेश ने पशुपालन की जानकारी दी। कार्यक्रम में अनराज साहू उपाध्यक्ष,पेमन्त साहू, लव कुमार साहू, भरत लाल साहू सचिव संचालक मंडल, टिकेश्वर साहू अंकेक्षक, पदुम साहू संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला धमतरी, माहेश्वरी साहू महिला प्रकोष्ठ, नेम सिंह साहू व्यापारी प्रकोष्ठ, अनिरुद्ध साहू युवा प्रकोष्ठ, सरोज साहू, रघुराम साहू, रामगोपाल साहू, क्षेत्र के उन्नत कृषक अरुण साहू, मनीराम साहू, फ़्लैश साहू, योगराज साहू, रवि साहू, भुनेश्वर साहू, देवेश साहू, प्रशांत साहू का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने तह.कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वरुण किरण साहू, उपाध्यक्ष शांतनु साहू, सचिव चुम्मन लाल साहू, परिक्षेत्रीय कर्मचारी अध्यक्ष योगेश साहू नगरी, ओंकार साहू सांकरा, यशवंत साहू फरसियां, विनोद साहू परसापानी, तोपेन्द्र साहू घठुला, पवन कुमार साहू बेलरगाँव, लखन लाल साहू मावली पारा, नीरज साहू, देऊराम साहू, लेखराज साहू के साथ तहसील के सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
 


अन्य पोस्ट