धमतरी

धमतरी: 5 माह में लापता 219 बालक-बालिका को पुलिस ने ढूंढा
07-Jun-2022 4:14 PM
धमतरी: 5 माह में लापता 219 बालक-बालिका को पुलिस ने ढूंढा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,  7 जून।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने गुम बालक/ बालिका एवं गुम इंसान पर के मामलों पर संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने पतासाजी करने लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। जिस पर सभी थाना चौकी प्रभारियों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पतासाजी करते हुए 5 माह में लापता 219 बालक-बालिका को ढूंढकर परिजन को सौंपा। गुम इंसान के 242 में से 219 को खोजा गया, जिसमें पूर्व के भी 59 गुम इंसान शामिल हैं।

पांच माह में 8 बालक, 23 बालिका, 49 पुरुष, 165 महिला मिलाकर कुल 242 गुम हुए थे। सात जून की स्थिति में 9 बालक, 18 बालिका, 45 पुरुष व 147 महिला मिलाकर 219 गुम बालक/ बालिका एवं गुम इंसान की पतासाजी कर दस्तायाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द की गई है। जिसमें से 5 माह के पूर्व के भी 59 गुम बालक/बालिका,गुम इंसान भी दस्तायाब कर 219 लोगों के घरों में धमतरी पुलिस द्वारा खुशियाँ लौटाई गई।
गुम बालक बालिकाओं के मामले में ऑपरेशन मुस्कान भी चलाई जा रही है, जिसके तहत गुमें हुए बालक बालिकाओं के पतासाजी कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया जा रहा है।

एसपी प्रशांत ठाकुर ने आम जनताओं  से अपील भी किया कि कोई भी बाहर से आए अनजान मुसफिरों, फेरीवालों को घर में ना घुसने दें। बाहर से आये किरायेदारों कि सूचना तत्काल पुलिस थाने में  दें। बाहरी अनजान लोगों के बहकावे में ना आए, ना ही अपने परिवार को उनके संपर्क में लाएं।


अन्य पोस्ट