धमतरी

महिला मोर्चा ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां
05-Jun-2022 4:25 PM
महिला मोर्चा ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 5 जून। 
केन्द्र में मोदी सरकार के 8 साल पुरे होने पर कुरुद विधानसभा में भाजपा महिला मोर्चा मातृशक्ति का सम्मान किया गया और उन्हें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई ।
शनिवार को भखारा मंडल के ग्राम सिलघट में एवं सिर्री मंडल के ग्राम करगा में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानीनों एवं स्वसहायता समूह से जुड़ी बहनों का सम्मान किया गया । इस मौके पर भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के विधानसभा प्रभारी ज्योति चन्द्राकर ने केन्द्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष के उपलब्धियां बताते हुए कहा पुरे दुनिया में भारत  का  सम्मान बढ़ा है, देश में गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का सीधा लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है ! महिला मोर्चा के जि़ला उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहु, भखारा मंडल अध्यक्ष गितेश्वरी साहु, सिर्री मंडल अध्यक्ष रश्मि साहू ने भी मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सस्कतीकरण योजनओ की जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच खिलेश्वरी पुरुषोत्तम सिन्हा,  सविता गंजीर, प्रभाती साहु,  लीलेश्वरी देवांगन,  दीनेश्वरी सिन्हा, किरण निषाद, बिटावन सिन्हा, धरमिन निषाद, संगीता ध्रुव, लता सिन्हा, कलिन्द्री साहु, सुसीला बाई, लक्ष्मी, पुजा साहु,  पूर्णिमा साहू, हुलसी साहू, संतोषी साहु  पुष्पा साहू, रेशमा साहू, बिंदेश्वरी साहू आदि उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट