धमतरी

सिंहदेव ने भीमा कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली की कामना
07-May-2022 2:27 PM
सिंहदेव ने भीमा कोटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली की कामना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 मई।
पंचायत मंत्री टी.एस. सिंहदेव जिले के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। केबिनेट मंत्री अपने प्रवास के दौरान शुक्रवार शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से नगरी विकासखंड के ग्राम डोंगरडुला पहुंचे, जहां पर ग्राम कोटाभर्री के समीप क्षेत्र के विख्यात भीमा कोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर श्री सिंहदेव पूरे विधि विधान से कोटेश्वर महादेव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की प्रगति व खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने वैद्यराज संघ के सदस्यों से संक्षिप्त भेंट की।
इस अवसर पर पंचायत मंत्री ने कहा कि सदियों से लोग जड़ी बूटियों और प्राकृतिक औषधियों से उपचार कराते रहे हैं तथा प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें सतत प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस दौरान उनके साथ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व विधायक सिहावा अंबिका मरकाम जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
 


अन्य पोस्ट