धमतरी

25 फीट ऊंची बैराज से अधेड़ ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला शव
04-May-2022 7:37 PM
25 फीट ऊंची बैराज से अधेड़ ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाला शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी,  4 मई।
धमतरी निवासी एक व्यक्ति ने 25 फीट ऊंची रुद्री बैराज से छलांग लगा दी। बैराज से बाहर निकालने तक उनकी मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति बैराज से कूदा। इस समय आसपास कुछ व्यक्ति घूम रहे थे। उसे रोका, लेकिन लोगों के पास आने से पहले ही छलांग लगा दी। घटना की सूचना रुद्री पुलिस को दी। टीआई विनय पम्मार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान आए। गोताखोरों को बुलाया गया। रस्सी के सहारे शव बैराज से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान पिंक सिटी गोकुलपुर निवासी किशोर गुप्ता (52) के रूप में हुई। घटना की सूचना पर रक्तदान एंबुलेंस के साथ टीम मौके पर आई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक किशोर गुप्ता के परिजनों को सूचना दी गई। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। आत्महत्या क्यों की, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट