धमतरी

ईद की विशेष नमाज अदा की गई, एक-दूसरे को दी बधाईया...
03-May-2022 2:47 PM
ईद की विशेष नमाज अदा की गई, एक-दूसरे को दी बधाईया...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 मई।
प्रेम और सद्भाव का प्रतीक पर्व ईद आज धूमधाम से मनाई गई। शहर के ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की गई। मुस्लिम समाज के अलावा अन्य संगठनों व नेताओं ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस अफसर, जवान तैनात रहे।

सोमवार को चांद दिखा। इसी के साथ 30 रोजे भी पूरे हो गए। मुस्लिम भाईयों ने चांद देखते ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। दो साल बाद कोरोना से राहत मिलने के चलते इस बाद ईद की विशेष नमाज रत्नाबांधा चौक स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे अदा की गई। हनफिया मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती तोहीद आलम तकरीर किया।

नमाजियों को गर्मी से राहत दिलाने 15 जम्बो कूलर लगाए गए थे। बुजुर्ग नमाजियों को सुविधा देने 50 कुर्सियां रखी गई थी, जिसमें बैठकर वे नमाज अदा किए। छोटे बोतल में पीने का ठंडा पानी तथा शरबत की व्यवस्था की गई थी। मेन गेट में फागर मशीन लगाई गई। मशीन से गुलाब जल के ठंडे फुहार से नमाजियों को गर्मी से राहत दी गई।

घर-घर बनी सेवईयां
ईद पर घर-घर मीठी सेवईयां बनी। विभिन्न प्रकार की सेवई बाजार में उपलब्ध है। दो मई को बाजार में सेवईंयों और अन्य व्यंजन संबंधी सामानों की अच्छी बिक्री होती रही। बच्चों के लिए उपहार और रेडीमेड कपड़ों की खरीदी में महिलाओं को बड़ी संख्या में की।


अन्य पोस्ट