धमतरी
इफ्तार पार्टी में सिहावा विधायक शामिल हुई
30-Apr-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 30 अप्रैल। उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी रमजान महीने के पावन पर्व पर रमजान की मुबारकबाद देने पाइकभाटा पहुंचे। जहां मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुई।
विधायक ने मुस्लिम भाइयों को रमजान के 25 वें रोजे की हार्दिक बधाई एवं रमजान के महीने पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारा एवं धार्मिक सौहार्दता बनाएं रखने अपील की।साथ ही रमजान महीने को पवित्र एवं रहमत वाला बरकत वाला महीना बता कर उपस्थित तमाम रोजेदारों को मुबारकबाद दी। उक्त अवसर पर नगरी के आदिवासी समाज के अध्यक्ष नरेश छेदैहा, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, सोहेल मंसूरी, आसिफ अली, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, सेवादल अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब खान, सुरेश सोम एवं पाइकभाटा जमात के सदर एवं तमाम बुजुर्ग, युवा मुस्लिम भाई उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे