धमतरी

डॉ. लक्ष्मी ने कोटरवाही में लगाई जन चौपाल
30-Apr-2022 4:08 PM
डॉ. लक्ष्मी ने कोटरवाही में लगाई जन चौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 30 अप्रैल ।
जनपद पंचायत नगरी के ग्राम पंचायत झुरातराई के ग्राम कोटरवाही में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के निर्देशानुसार जन चौपाल का आयोजन किया गया ऐसा जन चौपाल इस दूरस्थ ग्राम में आज तक नहीं हुआ था।

आयोजित जन चौपाल में निकटतम ग्राम पंचायत झुरातराई, कांटाकुर्रीडीह, बाजारकुर्रीडीह, छुही, सलोनी, बनबगौद के लगभग 800 ग्रामीण जन चौपाल में उपस्थित हुए।  आयोजित जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए जिसके अंतर्गत राजस्व विभाग को 7, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 4, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को 27, कृषि विभाग को 1, महिला एवं बाल विकास विभाग को 03, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को  7, लोक निर्माण विभाग को 3, शिक्षा विभाग को 13, राजीव गांधी शिक्षा मिशन को 1, स्वास्थ्य विभाग को 2, वन विभाग को 2, सहकारिता विभाग को 1, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को 2, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना को 2, जल संसाधन क्रमांक 90 को 8, इस प्रकार कुल 80 मांग एवं चार शिकायत कुल 84 आवेदन में से मौके पर 32 आवेदनों का संबंधित विभागों के द्वारा सम्यक रुप से निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर संबंधित आवेदकों को लिखित रूप में सूचित किए जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी द्वारा निर्देशित किया गया।

आयोजित जन चौपाल में विशेष रूप से क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंद्रकांत कौशिक,मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएन पटेल एवं जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद सदस्य संतोषी साहू, सरपंच देवकी नेताम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुकरेल के अध्यक्ष अखिलेश दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू,विधायक प्रतिनिधि नगरी रूद्रप्रताप नाग, विधायक प्रतिनिधि कुकरेल नारद ध्रुव, नोहर नेताम एवं समस्त ग्राम पंचायतों के संबंधित सचिव सहायक विकास विस्तार अधिकारी करारोपण अधिकारी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए।
 


अन्य पोस्ट