धमतरी

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना 44 परिवारों को 8.80 लाख
30-Apr-2022 3:36 PM
राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना 44 परिवारों को 8.80 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 30 अप्रैल।
जनपद पंचायत कुरूद में शिक्षा स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पेंशन के हितग्राहियों के लिए 8.80 लाख रूपये स्वीकृत किया गया।

जनपद उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति सभापति जानसिंग यादव ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन, राष्ट्रीय विकलांग पेंशन, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन, मुख्यमंत्री परित्यक्ता पेंशन योजना के तहत सभी पात्र व्यक्तियों का पेंशन स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत उम्र 18 से 60 वर्ष की आयु के मृतक व्यक्ति जिनका वर्ष 2002 -2003 के बीपीएल सर्वे सूची में नाम होना चाहिए, ऐसे परिवार के मुखिया जो मृतक हो जाने पर परिवार के पात्र सदस्य को राशि- 20000  रूपये देने का प्रावधान है। इसके तहत पात्र आवेदन 44 को मंजूरी प्रदान कर 8.80 लाख रूपये स्वीकृत किया गया।

बैठक में शिक्षा स्थाई समिति के सदस्य संतोष साहू , चंद्रलता कोसले, सचिव विकास खंड शिक्षा अधिकारी फतेह मोहम्मद कोया, पंचायत इंस्पेक्टर श्री मरकाम आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट