धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 अप्रैल। संगठन को मजबूत और गतिशील बनाए रखने के उद्देश्य से कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा शक्ति केन्द्र विस्तारकों की एक दिवसीय कार्यशाला में विधायक अजय चन्द्राकर एवं मुख्य वक्ता अशोक पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
भाजपा कार्यालय कुरुद में आयोजित कुरूद विधानसभा के चारों मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रभारी, सेक्टर प्रभारी एवं शक्ति केन्द्रों में विस्तारक के सहयोगी के रूप में आईटी सेल संयोजक को 5 से 20 मई के प्रत्येक शक्ति केन्द्र में भाजपा का विस्तार करने प्रवासी दौरे में जाने का निर्देश दिया गया।
स्वागत भाषण में कार्यक्रम संयोजक भानु चन्द्राकर ने सभी विस्तारकों को पार्टी के लिए 10 दिन समय देने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन पदाधिकारी अशोक पांडे एवं मुख्य अतिथि विधायक अजय चन्द्राकर ने पार्टी विस्तार के टिप्स दिये।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन सिन्हा ने संगठन के बारे में एवं साइबर सेल के बारे में युवा मोर्चा जि़ला महामंत्री अविनाश दुबे ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शिव प्रताप ठाकुर, ज्योति चन्द्राकर, गौकरण साहु, रघुनन्दन साहू, रागोपाल देवांगन, त्रिलोकचंद जैन, रामस्वरूप साहु, झागेशवर ध्रुव, कुलेश्वर चन्द्राकर, पुष्पेंद्र साहु, आनंद यदु, होरीलाल साहू,ु , प्रभात बैस सहित सभी मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।