धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 अप्रैल । छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला की अनुशंसा से विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन के द्वारा विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कुरुद के अधिवक्ता रमेश पांडेय को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कार्यालय में श्री पाण्डेय को नियुक्त पत्र सौंपते हुए अध्यक्ष श्री देवांगन ने कहा कि अधिवक्ता श्री पांडेय की कार्यशैली आम जनता की समस्याओं सुलझाने वाले व्यक्ति की है, पार्टी के ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को उचित अवसर प्रदान करते हुए हमने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेसियों ने संगठन में नये पदाधिकारी बनाये गये लोगों का फूलमाला पहनाकर व मुंह मीठा कर स्वागत किया गया। जिनमें विधि विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, धमतरी जिला ओबीसी कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी मुकेश कश्यप, महामंत्री सन्तोष प्रजापति, सचिव हेमराज साहू शामिल हैं।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, सभापति मनीष साहू, प्रवक्ता योगेश चंद्राकर, पार्षद उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी, जितेंद्र जोशी, पंकज जोशी, तारेंद्र साहू, पुरनेंद्र साहू, कृष्ण कुमार, देवचरण साहू, चन्द्रप्रकाश देवांगन, लव चंद्राकर,पप्पू राजपूत, पंकज जोशी, जयंत गिरी, प्रदीप साहू, दुरेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।