धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 26 अप्रैल। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव सरईटोला के आश्रित ग्राम खरकाभर्री पहुंच कर ठाकुर देव गौठान में गोबर खरीदी का शुभारंभ किया एवं विधायक मद से 8 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
विधायक डॉ. ध्रुव ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक समझाया। विधायक ने किसान, मजदूर भाई-बहनों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आगे बढऩे की अपील की। ग्रामवासियों ने विधायक के समक्ष पानी टैंकर, सामुदायिक भवन की मांग रखी जिसे विधायक ने पूर्ण करने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव,सरपंच श्रीमती गणेश्वरी, जनपद सदस्य कीर्ति मरकाम, सोमनाथ, ग्राम पटेल सोनाराम, दिनेश कुमार, जावेद मेमन, अय्यूब खान, नटवर नेताम एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।