धमतरी
सहायक परियोजना अधिकारी का प्रभार सौंपा गया
24-Apr-2022 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 24 अप्रैल। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कार्य प्रभावित होने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी श्रीमती प्रियंका महोबिया ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य अमलों से सहयोग लिए जाने के संबंध में आदेश जारी किया है।
उन्होंने बताया कि श्रम रोजगार की मांग के आधार पर 15 दिनों के भीतर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने का निर्देश है। इसके परिपालन में जिले में मनरेगा के कार्यों के सफल संचालन एवं संपादन हेतु सतीश सिंह नागवंशी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत धमतरी को सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके सहयोग के लिए श्री महेश्वर वर्मा प्रोग्रामर राजीव गांधी शिक्षा मिशन को आगामी आदेश पर्यन्त संलग्न किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे