धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अप्रैल । संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत माध्यमिक शाला गोरेगांव में इन दिनों हैंडपंप खराब हो जाने से पानी के लिए समस्या हो रहे हैं। समस्या समाधान के लिए कई बार सरपंच व सचिव को कहा गया है लेकिन जनप्रतिनिधि गण भी उक्त समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं है।
नेकपाल सिंह श्रीमाली शिक्षक द्वारा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखंड नगरी में 29 मार्च 2022 को लिखित शिकायत विभाग के पंजी में दर्ज की हैं। इनके बावजूद विभाग द्वारा किसी भी प्रकार से संज्ञान नहीं लिया गया है और कोई पहल नहीं किया गया है।
समस्या के समाधान होने तक ग्राम पंचायत गोरेगांव द्वारा टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
रसोईया ईश्वरी ऐल्मा व सहायिका गंगा यादव ने निस्तारी हेतु दूर- दराज से पानी लाकर समस्या का समाधान कर रहे है। इन्होंने ने जल संकट की समस्या को शीघ्रता से दूर करने की मांग की है।
उक्त जानकारी के.पी. साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोरेगांव ने दी है। श्री साहू ने जल समस्या का त्वरित निदान करने के लिए अपील संबंधित विभाग से किया है।