धमतरी
नगरी, 28 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दो दिवसीय बैठक के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह शामिल हुई। आज के इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का मार्गदर्शन विशेष रूप से प्राप्त हुआ।इसके अतिरिक्त इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी,पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव उसेंडी,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


