धमतरी
कमल सखी का गठन कर केंद्र की योजनाएं बताई
24-Mar-2022 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 मार्च। शक्ति केंद्र उमरगाँव के ग्राम मल्हारी बूथ क्र. 181 में भाजपा महिला मोर्चा कमल सखी का गठन किया गया। गठन करने पहुँची प्रभारी भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने महिलाओं से भेंट कर कमल सखी का गठन करते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम में वसूलता कौशल, चैन सिंह कौशल, रेखराज बिसेन, राकेश बिसेन, बीरेन्द्र सोम, महेंद्री बाई पटेल, सरोज बीसेन, आसीन सोम, बेलपत्ती बिसेन, सरस्वती बिसेन, सतरूपा बिसेन, मैनाबाई बिसेन, कविता यदव, चंदा बिसेन, सरोज कश्यप, खिलेश्वरी पुजारी, रूपेश्वरी काशिव, रंभा चंद्रवंशी, निर्मला पुजारी, संध्या बिसेन, राधा बिसेन, सुशीला पटेल, श्यामा पुजारी, उर्मिला सोम, नाथली कश्यप, कंचन पुजारी, कौशिल्या कश्यप, गिरजा कश्यप आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


