धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 मार्च। ग्राम पंचायत डोंगरडुला के आश्रित ग्राम कोटाभर्री में प्रगटित स्वयंभू ज्योतिर्लिंग श्री भीमा कोटेश्वर महादेव के पावन धाम को संरक्षण, संवर्द्धन एवम व्यवस्था संचालन के लिए गठित श्री भीमा कोटेश्वर महादेव समिति का कार्यकाल पूर्ण होने पर तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चयन करने सोमवार 21 मार्च को कोटेश्वर धाम कोटाभर्री में बैठक आहूत किया गया था।
जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। अध्यक्ष अर्जुन सिंह मरकाम, उपाध्यक्ष बंशीलाल सोरी, हरक मंडावी, सुकालू निर्मलकर, हुलार सिंह वट्टी, महासचिव डोमार सिंह ध्रुव, सचिव डेविड ठाकुर, सहसचिव सोहन मरकाम लेख राम साहू, मुरारी ग्वाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप साहू चुने गए है।
समिति का मार्गदर्शक गुरुदेव स्वामी सत्य नारायण बाबा, मुख्य संरक्षक मनोज मंडावी, उपाध्यक्ष विस छग, मोहन मंडावी सांसद, डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक, श्रवण मरकाम पूर्व विधायक, अम्बिका मरकाम पूर्व विधायक, फुलेश्वरी नेताम सरपंच, मदन नाग, लेखा राम साहू बनाये गए है।
कोटेश्वर धाम समिति के सलाहकार मंडल में दुखवा राम मरकाम, धनीराम मरकाम,रघु राम यादव, दुलेश्वर सेन, अरविंद नेताम, राजेन्द्र साहू, अघन सिंह, गौतम मरकाम, शत्रुध्न साक्षी, मानक साहू, कंवरलाल मरकाम, नन्दलाल साहू शामिल है। तथा समीपस्थ आठ पंचायत के जनप्रतिनिधियों में जनपद सदस्य, सरपंच, ग्राम पटेल और कोटवार को कार्यकारिणी में पदेन सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।
इस दौरान में बैठक में महेश नेताम, घसिया राम वट्टी, मुकेश बघेल, मोहन मरकाम, अनराज साहू, सुरजन, प्रदीप कुंजाम, कार्तिक विश्कर्मा, राजू कावड़े, पीलन नेताम, शोभित वट्टी, दिनेश साहू, सियाराम ध्रुव, नन्दकुमार मरकाम, इतवारी साहू, जागेश्वर नेताम, सोनराज मरकाम, कृष्णा भास्कर, रमेश नेताम, जीवन बघेल,प्रताप साहू,पेमन्त साहू,रज्जन तिवारी,महावीर गुप्ता, सुरेन्द्र साहू,टेमराय साहू, सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।


