धमतरी

उन्नत नस्ल के पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी- शारदा
13-Mar-2022 3:25 PM
उन्नत नस्ल के पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी- शारदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 13 मार्च।
खेतों में फसल उत्पादन के साथ उन्नत नस्ल के दुधारू पशु, मुर्गी, बतख और बकरियों का पालन कर किसान अपनी आमदनी डबल कर सकते हैं, इसके लिए सरकार प्रशिक्षण से लेकर अनुदान तक हर मदद दे रही है। उक्त बातें कुरुद जनपद अध्यक्ष ने पशु मेला उत्सव का शुभारंभ करते हुए कही।
कुरुद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत संकरी में पशुधन विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने पशु मेला का अवलोकन कर किसानों को बताया कि पशुपालन और कुक्कुट पालन में अच्छा खासा मुनाफा है, इसके लिए हमें प्रशिक्षण और उन्नत नस्ल के पशुओं का चयन करना होगा।

पशु मेला में धमतरी जिले के पशु पालक अपने गौवंशीय भैंस पशु बकरी इत्यादि के साथ पहुंचे थे, उन्हें विभिन्न संवर्ग में नियमानुसार नकद ईनाम प्रदान कर जनपद अध्यक्ष ने कहा कि पशुधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपको प्रशिक्षण देंगे, शासन से अनुदान और छूट मिलेगी, किसान चाहें तो खेती किसानी के साथ उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं, मुर्गियों, बकरियों आदि का पालन कर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर बसंती साहू,  सुमन संतोष साहू,  जानसिंग यादव, धरमपाल साहू,  जीवधन साहू, द्वारिका साहू, डॉ. एसके द्वेवेदी, डॉ. टीएल साहू उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट