धमतरी

पुरानी पेंशन की घोषणा, संयुक्त शिक्षक संघ ने सीएम का जताया आभार
12-Mar-2022 6:34 PM
पुरानी पेंशन की घोषणा, संयुक्त शिक्षक संघ ने सीएम का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 मार्च।
पुरानी पेंशन की घोषणा की खबर आते ही आते ही 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों में खुशियों की लहर चलने लगी। होली से पहले होली मनाने का मौका मिल गया। कुछ कर्मचारी जो सेवानिवृत्त के करीब है, उसे ऐसा लगा कि हमें संजीवनी मिल गयी। सभी कर्मचारियों के चेहरे पर खुशियां देखते ही बनता था। अब विश्वास हो गया कि बुढ़ापा आत्मसम्मान से गुजरेगा। इस ऐतिहासिक मौके का गवाह नगर का हृदय स्थल बजरंग चौक बना।

जिसमें संयुक्त शिक्षक संघ के साथ अन्य संगठन भी साथ आये। शिक्षक नीरज सोन ने मुख्यमंत्री तथा विधायक डॉ. लक्ष्मी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिक्षक लोमस साहू  ने वरिष्ठ मित्रों का सम्मान किया। संयुक्त शिक्षक संघ के अध्यक्ष पदुम लाल साहू ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में खिंजन साहू सचिव का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मौके पर देवकांत गजपाल, लोचन साहू, नंद लाल कश्यप, जसपाल खनूजा, शरीफ बेग मिर्जा, भागवत साहू, गजानंद सोन, सुरेश ध्रुव, सुरेंद्र प्रजापति, चमन साहू, यशपाल साहू जी, जोहन नेताम, दिलीप निषाद, मोहन मरकाम, टिकेश्वर साहू, लक्ष्मी दास वसुदेव साहू मानिकपुर, महादेव साहू, हर्षलता साहू, इंदुबाला, वेदवती साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट