धमतरी

निगम के पास मधुमक्खियों का हमला अफरा-तफरी, महिला घायल
12-Mar-2022 6:29 PM
निगम के पास मधुमक्खियों का हमला अफरा-तफरी, महिला घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 मार्च।
नगर निगम के पास मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने नगर निगम के मेन गेट को बंद कर अपने आप को सुरक्षित किया।  इस घटना में एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को नगर निगम में ऑफिस टाइम होते ही लोगों का आना-जाना चालू हो गया था। इसी दौरान निगम के बाजू पानी टंकी के पास मधुमक्खी के छत्ते को किसी अज्ञात ने छेड़ दिया, फिर मधुमक्खियों ने हमला शुरू कर दिया।

नगर निगम में मधुमक्खियां झूमने और घुसने लगे, लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने नगर निगम के मेन गेट को बंद कर अपने आप को सुरक्षित किया। इसी बीच वहीं अपने निजी काम से निगम पहुंची रामसागर पारा वार्ड की कुमारी बाई यादव 58 वर्ष को मधुमक्खियों ने घेर लिया और डंक मार के बुरी तरह से जख्मी कर दिया।  जैसे-तैसे लोगों ने महिला को नगर निगम में लगे पर्दे को निकालकर उसे बचाया। तब तक महिला के शरीर पर डंक छोड़ चुके थे। महिला को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। नगर निगम के मेन गेट को बंद कर दिया गया और निगम में पीछे के दरवाजे से आना-जाना चलता रहा।


अन्य पोस्ट