धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मार्च। भाजपा महिला मोर्चा भखारा मंडल ने सैकड़ों महिला सदस्यों की उपस्थिति में महिला दिवस मनाया।
भाजपा कार्यालय भखारा में महिला मोर्चा जि़लाध्यक्ष बिथिका विश्वास के मुख्य आतिथ्य में महिला मोर्चा कुरूद विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन के आतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, रंगोली सहित विभिन्न आयोजन किया गया था ।
स्पर्धा में पूर्णिमा साहु, भारती पंचायन, सिंधु बैस, गितेश्वरी साहु, यशोदा साहु, जागृति साहु, रेशमा शेख़, पवित्रा दिवान, दीपा सोनवानी, तुमेश्वरी ध्रुव, अनिता गजपाल, ममता, पदमा , राजेश्वरी साहु, अँशकुमारी सिन्हा, भारती साहु, खिलेश्वरी सिन्हा, सविता गंजीर, रश्मि, मातृका, तारा, मिथलेश, भुनेश्वरी, बिटावन, अनुसुईया, बसंती, चन्द्रिका ने भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी नेता आनंद यदु, पंकज सिन्हा, रामस्वरूप साहु, हरख जैन, चोवाराम साहु, पुरूषोंत्तम सिन्हा, पुरूषोंत्तम चक्रधारी आदि उपस्थित थे।


