धमतरी
सीएम एवं सिहावा विधायक का कर्मियों ने आभार जताया
नगरी, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2022 में छग के कर्मचारी एवम अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के बहाल करने की मुख्यमंत्री की घोषणा को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव ने ऐतिहासिक कहा है।
उन्होंने 1998 से नियुक्त शिक्षकर्मी तथा 2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को एन पी एस के श्राप से मुक्त करने लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन पुरुष और न्याय पुरुष निरूपित किया है।
पुरानी पेंशन योजना के बहाल होने से प्रदेश के तकरीबन तीन लाख कर्मचारी अधिकारी एवम उनके परिवार में खुशियां छा गई है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने के लिए विधायक डॉ लक्ष्मी के द्वारा 25 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया गया था। अत: छ:ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन नगरी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आभार व्यक्त करने वालो में फेडरेशन संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, उपाध्यक्ष रमेश भरेवा, महासचिव किशोर कश्यप, कोषाध्यक्ष महेंद्र बोर्झा, प्रवक्ता के पी साहू, आई टी सेल प्रभारी देवप्रकाश ताम्रकार, उमेश साहू, सुरेश, जशपाल खनूजा, सुरेन्द्र लोनहारे, संजय रेड्डी, दिनेश साहू,बी पी चन्द्रा, आर आर वर्मा, लता केशरी, ईश्वरी ध्रुव, सुनीता ध्रुव, अनिता साहू, गेंदलाल मंडावी, सुरेन्द्र ध्रुव संजीव निर्मलकर, डॉ अमित नागेश, सुरेन्द्र नेताम,अनित ध्रुव, आर आर नेताम, एम एल पटेल, रामकृष्ण ठाकुर, के आर नेताम, एमएस जयसिंधु आदि शामिल है।


