धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 7 मार्च। जिला राजस्व पटवारी संघ अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीवराखन कश्यप एवं सुरेंद्र कुमार ध्रुव के बीच सीधा मुकाबला था। संघ के 132 मतदाताओं में 119 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें जीवराखन कश्यप को 70 एवं सुरेंद्र ध्रुव को 49 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु जीवराखन कश्यप विजयी हुए।
रविवार को कुरुद में राजस्व पटवारी संघ जिला धमतरी का निर्वाचन चुनाव अधिकारी इंद्रसेन कश्यप के दिशा निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुआ। तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी राजेश चन्द्राकर, प्रकाश साहू ने जीवराखन कश्यप के पक्ष में अपना नाम वापस ले लिया।
सीधे मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेन्द्र ध्रुव को 21 मतों से परास्त कर जिलाध्यक्ष बने श्री कश्यप ने चुनाव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले एवं सभी पटवारी साथियों का आभार व्यक्त करते संघ को एकजुट और कारगर बनाने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर वीरेंद्र बैस, डोमन प्रकाश बंजारे, नवीन चंद्राकर, सुरेंद्र ध्रुव, हेमंत चंद्राकर, प्रमोद मिश्रा, राजेश चंद्राकर, लालजी ध्रुव, योगेंद्र कलमकार, विजय यादव, भूपेंद्र ध्रुव, पालसिंह ध्रुव, संजय चन्द्राकर, रविकांत दिली, अरुण जाटवार, कमल नारायण ध्रुव, दिनेश कन्नौजे, महेंद्र साहू, हलेश्वर नेताम, संतोष देवांगन, छत्रपाल साहू, भुनेश्वर सिन्हा, प्रकाश साहू, प्रवीण टिकरिया, अन्नू सिंह, अनीता ठाकुर, देवेंद्र साहू, बलदेव सिंह ठाकुर, प्रकाश कुरैटी, सीताराम सिन्हा, किशोर कश्यप, खुशबू कंवर, तनुजा यदू, झरना कौशिक, संतोष शांडिल्य, चिंताराम कश्यप, विवेक जैन, विनोद पटेल, टिकेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण नरेटी, रजनी अनेश्वरी उपस्थित थे।


