धमतरी
नगरी, 6 मार्च। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के द्वारा नगर पंचायत नगरी में महिला महानदी संघ के भवन का उद्घाटन हुआ इस दौरान सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि महानदी महिला संघ सिहावा क्षेत्र में महिलाओं का सबसे बड़ा संगठन है महानदी महिला संघ द्वारा लगातार महिलाओं के उत्थान एवं आर्थिक प्रगति के लिए निरन्तर कार्य किया जाता है।
उक्त संगठन से जुड़ कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही है संगठन की विभिन्न जरूरतों के लिए ब्लॉक मुख्यालय में एक भवन की आवश्यकता थी जो कि आज पूरी हो चुकी में पुन: महानदी महिला संगठन की महिलाओं को नवीन भवन हेतु बधाई देती हूं।
उक्त कार्यक्रम में महानदी महिला संघ की अध्यक्ष कौशल देवी साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू , वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री शकुंतला ठाकुर, अनुसूईया साहू, तसलीमा बानो, रामेश्वरी, दुर्गेश नंदिनी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह एवं क्षेत्र के महानदी महिला संघ के समस्त महिला प्रभाग के सदस्य गण एवं पदाधिकारी क्षेत्र के सरपंच गण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में उपस्थित थे।


