धमतरी

संगम में हजारों ने लगाई डुबकी, शिवालयों में लंबी कतारें
02-Mar-2022 2:39 PM
संगम में हजारों ने लगाई डुबकी, शिवालयों में लंबी कतारें

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 2 मार्च।
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर देऊर पारा में सुबह से लंबी कतारें दिखी। बोल बम और हर-हर महादेव से पूरा परिसर गूंजता रहा। मंदिर के सामने नारियल, धतूरा के फूल, अगरबत्ती, बेलपत्रों की दुकानें सजी रही।

महानदी और बालका के संगम में लोगों ने डुबकी लगाकर शिव जी की आराधना की। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने विधि विधान से पूजा-अर्चना की। रात्रि में रुद्राभिषेक कर महाआरती की गई।
ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि भगवान शिव की रात्रि जिसे पूरा विश्व आस्था के साथ मनाता है। कर्णेश्वर धाम जो ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित विभिन्न मंदिरों का समूह है, यहाँ राम जानकी, गणेश भगवान आदि विराजित है। गर्भगृह में विराजित शिवलिंग की महिमा अपरंपार है। निसंतान दम्पत्ति महाशिवरात्रि के दिन यहां जलाभिषेक कर अपनी याचना करते हंै।

ट्रस्ट के पूर्व कोषाध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कर्णेश्वर धाम में प्रतिदिन पूजा अर्चना व आरती पुजारियों द्वारा की जाती है, इसके अलावा यहां वर्ष भर धार्मिक व सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हंै। महाशिवरात्रि पर प्रेम जीत छाबड़ा द्वारा खीर वितरण किया गया।

सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर क्षेत्र के विकास व सुख शांति की कामना की।इस दौरान कलम सिंह पवार, छबि ठाकुर, रामभरोसे साहू, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, अश्वनी निषाद, पवन भट्ट, बबलू गुप्ता, आदि की उपस्थिति रही।
 


अन्य पोस्ट