धमतरी

भाजपा का आजीवन सहयोग निधि संग्रहण
01-Mar-2022 4:34 PM
भाजपा का आजीवन सहयोग निधि संग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 मार्च। 
भाजपा का आजीवन सहयोग निधि संग्रहण जारी है।
भाजपा मंडल बेलरगांव के कार्यकर्ताओं ने एवं मंडल प्रभारी जिला महामंत्री प्रकाश बैस सहप्रभारी जनपद उपाध्यक्ष नगरी हुमित लिमजा,मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,महामंत्री मनोहर मानिकपुरी,राकेश चौबे, मंडल उपाध्यक्ष मोहन पुजारी ने आजीवन निधि के लिये लगातार कार्यकर्ताओं के निवास जाकर निधि संग्रहण कर रहे है,और कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से भाजपा को सहयोग कर रहे है।

मंडल प्रभारी प्रकाश बैस ने बताया कि बोराई क्षेत्र जैसे ग्रामीण अंचल के कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि ने भी अजीवन संग्रहन निधि में बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहे है और कार्यकर्ताओं व आम जनता ने पुन: 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मन बना लिए है।


अन्य पोस्ट