धमतरी

कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने में लगी
25-Feb-2022 2:58 PM
कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने में लगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 फरवरी।
कांग्रेस डिजिटल सदस्यता अभियान को गति देने ब्लाक कांग्रेस भखारा के अंतर्गत मड़ेली जोन के गांव कोलियारी, भेंडसर, सिंगदेही, जोरातराई, पुरेना, अंवरी, भैंसबोड़ में बैठक आयोजित की गई।

जिसमें सदस्यता अभियान प्रभारी कुरूद मोहन लालवानी, धमतरी प्रभारी लक्ष्मीकांता साहू, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना व ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कोसरे,जोन अध्यक्ष महेंद्र साहू, होमेंद्र साहू, राजू साहू ने सघन दौरा कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते इनरोलर बनाए। इस दौरान चीफ इनरोलर गन मोहन लालवानी, लक्ष्मीकांता साहू, मुकेश कोसरे, महेंद्र साहू द्वारा एक ही दिन में 90 इनरोलर जोड़े गए । अब इनरोलर गण अपने अपने गांव में सैकड़ों सदस्य जोड़ेंगे।

इस दौरान प्रभारी लक्ष्मीकांता साहू लगातार सघन दौरा कर जोन और सेक्टर प्रभारियों को प्रशिक्षित कर एक्टिव कर रहे है। उन्होंने सभी गांव में लोगो से विनम्र अपील करते हुए कहा कि देश के लिए देश भक्ति व जागरूक नागरिक होना जरूरी है। परिवार के सदस्य को परिवार के प्रति समर्पण व निष्ठा जरूरी है, ठीक उसी तरह किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती लिए निष्ठावान व मजबूत कार्यकर्ता सदस्य जोडऩा जरूरी है और यह डिजिटल सदस्यता अभियान उसका प्रमाण है।

हमारी कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने से लेकर अब तक देश व प्रदेश के विकास के लिए जो श्रेष्ठ किया है। उसे गिनाते भाजपा को 70 साल लग जायेंगे। लेकिन गिन नहीं पाएंगे।
हम सब को इस डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से हमारी कांग्रेस पार्टी की श्रेष्ठ नीति को जन जन तक पहुंचा कर श्रेष्ठ देना है। इस दौरान साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गण भरत नाहर, हेमंत साहू, कांति सोनवानी जिला पंचायत अध्यक्ष, शारदा साहू साहू जनपद अध्यक्ष,जानसिंह यादव जनपद उपाध्यक्ष, परमेश्वरी साहू जनपद सभापति,गोपी साहू उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, सरपंच गण विकास सिन्हा, पुनेश्वर साहू, दिलीप साहू,  खिलावन पाल, तेज राम साहू, मानक लाल साहू, गैंद साहू, रवि सेन, भुनेश्वर साहू, उत्तम साहू, दुलरवा साहू, ईश्वर साहू, बंजारे जी व कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट