धमतरी

महिला मोर्चा कर रही विधानसभा चुनाव की तैयारी
23-Feb-2022 5:16 PM
महिला मोर्चा कर रही विधानसभा चुनाव की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 फरवरी ।
विधानसभा चुनाव के पूर्व महिला संगठन को चुस्त-दुरुस्त बनाने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने कुरुद विधानसभा की महिला नेत्रियों को संगठन की मजबूती के टिप्स दिए।
मंगलवार शाम भाजपा कार्यालय कुरुद पहुंची प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आव्हान करते हुए  आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से कमर कस के जुट जाने की बात कही।

जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास ने संगठन की मजबूती के लिए महिला मोर्चा को क्या करना है इसके बारे में विस्तार से समझाया। कुरुद विधानसभा महिला मोर्चा प्रभारी ज्योति चन्द्राकार ने पिछले दिनों में क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस राज आने से विकास ढप्प पढ़ गया है, नेता अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हैं भूपेश सरकार ने लोक लुभावनी योजनाओं का शब्जबाग दिखाकर लाखों युवाओं को ठगा है हम किसी भी कीमत पर छत्तीसगढिय़ों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

इस मौके पर  मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, कार्यालय प्रभारी सुरेश अग्रवाल, जिला संयोजक सोशल मिडिया कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, विद्या शर्मा, ममता साहू, पार्षद तुम़े्श्वरी ध्रुव आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट