धमतरी

लोक प्रयाग की मनमोहक प्रस्तुति
21-Feb-2022 3:35 PM
लोक प्रयाग की मनमोहक प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 फरवरी ।
कर्णेश्वर मेला महोत्सव के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक प्रयाग राजिम की मनमोहक प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल ध्रुव थे, अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने की विशिष्ट अतिथि कैलाश प्रजापति, राम भरोसा साहू ,भूषण साहू, भानेन्द्र ठाकुर, उमेश देव, निकेश ठाकुर थे।

कार्यक्रम में कर्णेश्वर मंदिर प्रागण में विभिन्न निर्माण कार्यों में सहयोग प्रदान करने वालो का सम्मान किया गया। स्वर्गीय जे आर कौशल व यश कौशल की स्मृति में महेंद्र कौशल ने ,स्वर्गीय सरोज देवी सिन्हा की स्मृति में सजल सिन्हा मीना बाजार वाले, भानु साहू सिरसिदा,स्वर्गीय लखन लाल लिमजा की स्मृति में आत्मा राम लिमजा व हुमित लिमजा ने जागो मोहन, भानु साहू सिरसिदा,भानु साहू देऊर पारा, संतोष साहू, कैलाश साहू, रुप नारायण साहू व बॉस पानी स्कूल स्टाप ने निर्माण कार्यों में सहयोग प्रदान किया है। इसी तरह मेला में सहयोग करने वाले देवेंद्र साहू,प्रकाश पूरी गोश्वामी,विनोद साहू, मेघराज साहू का भी सम्मान हुआ।

इस दौरान प्रकाश बैस, मोहन पुजारी, बंटी जैन, राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी,राम गोपाल साहू, महेन्द्र कौशल, टेश्वर ध्रुव, रविभट्ट, हनी कश्यप, बबलू गुप्ता दुर्गेश साहू आदि की उपस्थिति रही।
 


अन्य पोस्ट