धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 18 फरवरी। कर्णेश्वर मेला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा के दौरान मेला महोत्सव के भोजन दाताओं का सम्मान ट्रस्ट द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमतरी कलेक्टर पी एस एल्मा थे। अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने की। मेला महोत्सव में स्वर्गीय मेघराज सुरेश नाहटा की स्मृति में गगन नाहटा द्वारा, बाला प्रसाद शर्मा की स्मृति में बाला परिवार द्वारा, सत्यप्रकाश मानिकपुरी गरियाबंद द्वारा, स्वर्गीय शांता बाई, टेश्वर ठाकुर की स्मृति में बिरेन्द्र ठाकुर, छबी ठाकुर, रविठाकुर द्वारा, स्वर्गीय पीताम्बर प्रजापति की स्मृति में कैलाश प्रजापति बेलर गांव द्वारा, स्वर्गीय कोमल सिंह अडिल की स्मृति में सुषमा खम्मन अडिल, स्वर्गीय सरोज देवी सिन्हा की स्मृति में सजल सिन्हा मीना बाजार वाले द्वारा, स्वर्गीय सुरेश चंद्र सार्वा की स्मृति में कुंती बाई, प्रकाश चंद्र सार्वा द्वारा, स्वर्गीय माधव सिंह की स्मृति में लागेश्वरी, पंकज ध्रुव, पन्ना ध्रुव ने भोजन दाता का दायित्व निभाया, जिनका कलेक्टर पी एस एल्मा के हाथों स्मृति चिन्ह व श्री फल प्रदान कर सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा के पूनम विराट ने अपनी गायकी से शमा बांधा। कार्यक्रम देर रात चला, जिसका दर्शकों ने अच्छा लुत्फ उठाया। इस दौरान ट्रस्ट उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, सह सचिव रामभरोसे साहू, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, रवि दुबे, राम गोपाल साहू, शिव कुमार परिहार, मोहन पुजारी, प्रकाश बैस, नन्द यादव, योगेश साहू, सचिन भंसाली, भरत निर्मलकर बंटी जैन, मोहन नाहटा, रवि भट्ट, हनी कश्यप, अश्वनी निषाद, किशन गजेंद्र आदि की उपस्थित थे।
कर्णेश्वर के विकास के लिये हर सम्भव कार्य होंगे
कर्णेश्वर मेला महोत्सव के दौरान धमतरी कलेक्टर पी एस एल्मा ने कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर मन्दिर प्रागण में निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया । उन्होंने कुंड तालाब ,मुख्य मार्ग से मन्दिर प्रागण तक मिट्टी मुरुम कार्य आदि कार्यों का निरीक्षण कर ट्रस्ट की मांग पर विकास के हर सम्भव कार्य कराने की बात कही। ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने ट्रस्ट व मेला महोत्सव के गतिविधियों की जानकारी दी।


