धमतरी
मेला महोत्सव की हो रही तैयारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 14 फरवरी। कर्णेश्वर धाम में मांघ पूर्णिमा मेला की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। परिसर में आकर्षक चित्रकारी व रंग रोगन, विद्युत सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पेयजल के लिये भटकना नहीं पड़ेगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त किया जा रहा है।
सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे, पांच दिनों तक यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 15 फरवरी को प्रज्ञा पंडवानी साल्हेभाट, सरोना, 16फरवरी कविता वासनिक कृतअनुराग धारा राजनादगांव, 17फरवरी को पूनम विराट कृत रंग छत्तीस राजनांदगांव, 18 फरवरी को लोक प्रयाग राजिम व 19 फरवरी को राज्य स्तरीय सामुहिक डांस प्रतियोगिता की प्रस्तुति होगी। ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के चलते कर्णेश्वर मेले में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या हजारों की तादाद में होती है।
मेले की व्यवस्था में ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, संरक्षक कैलास पवार ,उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव रामभरोस साहू,शिव कुमार परिहार, नागेन्द्र शुक्ला, गगन नाहटा,कैलाश प्रजापति, कमलेश मिश्रा कलम सिंह पवार रविदुबे,प्रकाश बेश,दीपक यदु, योगेश साहू,,रवि ठाकुर,छबि ठाकुर ,भरत निर्मलकर, योगेश साहू,कमल डागा, पेमन स्वर्णबेर, रुद्र प्रताप नाग, उत्तम साहू, मोहन पुजारी, नोहर साहू, तेज नाथ साहू, प्रकाश सार्वा, पवन भट्ट रामलाल नेताम, सचिन भन्साली, राम गोपाल साह,राकेश चौबे, प्रताप सुरेशा, महेंद्र कौशल, ललित निर्मलकर, पंकज ध्रुव, मिलेश साहू, प्रवीण गुप्ता, अमर सिंह पटेल ईश्वर जांगड़े, अंजोर निषाद, मनोहर मानिकपुरी, ह्रदय साहू, महेंद्र धेनुसेवक, प्रेमजीत छाबड़ा, दुर्गेश कश्यप, रवि भट्ट,हनी कश्यप, अश्वनी निषाद नन्द यादव, बंटी जैन,भानु साहू प्रकाश सार्वा आदि जुटे हुए हैं।


