धमतरी

कर्णेश्वर धाम में प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान
12-Feb-2022 6:26 PM
कर्णेश्वर धाम में प्रशासन ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 फरवरी। कर्णेश्वर मेला महोत्सव की तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को ट्रस्ट के सदस्यों के साथ श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया।

एस डी एम चन्द्रकान्त कौशिक, लोकनाथ पटेल सीईओ जनपद पंचायत नगरी, मोहेंद्र साहू सीएमओ नगर पंचायत नगरी, बीएमओ डॉ ठाकुर, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने महानदी व बालका संगम घाट पर साफ़ सफाई किया।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला महोत्सव की व्यापक तैयारी की जा रही है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला स्थल व संगम घाट की साफ सफाई की गई, जिसमें प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। अभी सिंचाई विभाग पुन्नी स्न्नान के लिये संगम घाट पर जल भराव में लगा हुआ है। मन्दिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, परिसर में मनोरम चित्रकारी व रंग रोगन, विद्युत सजावट पर पूर्व की भांति विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्वच्छता अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के साथ प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, सचिव ललित शर्मा, प्रकाश बैस, मोहन पुजारी, भरत निर्मलकर, ह्रदय साहू, पंकज, रवि, अश्वनी निषाद, ईश्वर जांगड़े, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं आदि की उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट