धमतरी

कांग्रेसियों ने किया बापू को याद
31-Jan-2022 8:12 PM
कांग्रेसियों ने किया बापू को याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद,31 जनवरी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा में आजादी में बापू के योगदान को याद किया।

भखारा के गांधी प्रतिमा स्थल पर एकत्रित होकर गांधी याद करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने कहा कि साधन संपन्न होने के बावजूद गुलाम भारत की स्थिति को देखते हुए बापू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लडाई लड़ते हुए देशवासियों के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश की आजादी में अग्रणी भूमिका निभाई और 200 साल के अंग्रेजी हुकूमत से भारत को स्वतंत्र कराया। इसके बावजूद 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी नृशंस हत्या कर दी।
 
श्री कोसरे ने बताया कि आज देश में राज करने वाली पार्टी के ईर्द-गिर्द रहने वाले कुछ संगठन गोडसे का मंदिर बना उसे पुजने और सच्चा देशभक्त बताने में लगे हैं, हमें ऐसी जहरीली विचारधारा से बचने की जरूरत है।

इस अवसर पर भरत नहर, विनोद साहू, होमेन्द्र साहू, राजू साहू, , संतोषी निषाद,  सोमनाथ साहू, डॉ हरदेल,गोपालन साहू,बिट्टू गौर, अनिल निर्मलकर, महेंद्र यादव, गैंदलाल साहू, नितेश मानिकपुरी, मनोज साहू, जीवराज देवांगन, रूपचंद, रामचन्द्र साहू, दिनेश मंडल, वीरेंद्र साहू, बीरबल मानिकपुरी, पालेष, कामता साहू, तेजेश्वर कुर्रे, रुपेंद्र साहू, लेखराम यादव,योगेंद्र साहू,  सौरभ पाल, तलेश यादव, सुरेश यादव, रोहित निर्मलकर ,देवेंद्र सिन्हा, शुभम यादव, पुखराज साहू आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट