धमतरी

धरसींवा विधायक अनिता ने किया ध्वजारोहण
27-Jan-2022 6:00 PM
धरसींवा विधायक अनिता ने किया ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 27 जनवरी। धमतरी जि़ले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्थानीय शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक धरसींवा अनिता शर्मा ने सुबह नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्य समारोह में सुबह नौ बजकर दो मिनट पर राष्ट्रगान और राज्यगीत के बाद 9.05 मिनट पर परेड द्वारा सलामी दी गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में किया गया। संदेश वाचन के बाद हर्ष के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे नील गगन पर छोड़े गए।

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि शर्मा ने जिले के 45 लोगों को सम्मानित किया। इनमें कोरोना वारियर्स, विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित हैं। इन्हें मंच से प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया।

   गणतंत्र दिवस के मौके पर आज आयोजित मुख्य समारोह में विधायक धमतरी रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन, नगर निगम सभापति अनुराग मसीह, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, सदस्य कविता बाबर,  दमयंतिन साहू, जनपद अध्यक्ष गूंजा साहू, पूर्व कुरूद विधायक लेखराम साहू, मोहन लालवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कलेक्टर पीएस एल्मा, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, सीईओ जि़ला पंचायत प्रियंका महोबिया, वन मंडलाधिकारी सतिविषा समाजदार अन्य अधिकारी और कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि इत्यादि उपस्थित रहे।

भोथली विद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयभोथली के प्रांगण में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति घनश्याम साहू, प्राचार्य एस रामटेके थे। सर्वप्रथम मां भारती, विवेकानंद, महात्मा गांधी के चित्र पर पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान गाया गया। सभी अतिथियों का स्वागत रामशरण मिश्रा व मंजूषा साहू व्याख्याता द्वारा किया गया।

जी आर सनहरा, सरपंच व प्राचार्य के द्वारा उद्बोधन भाषण दिया गया तथा महापुरुषों के द्वारा दी गई संविधान का पालन करने व अपने कर्तव्य को पूरा करने का शपथ लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन गणेश प्रसाद साहू रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ने किया व आभार प्रदर्शन एल एन साहू ने किया। तत्पश्चात सभी ग्रामीण जनों को मिष्ठान वितरण किया गया।

इस अवसर पर पुरुषोत्तम साहू, सोना राम साहू, चैनू राम धृतलहरे राम जी टंडन, मीना बाई साहू तथा शिक्षक गण राकेश कुमार साहू, धनंजय सोनकर, एलएन शांडिल्य, गोविंद सिन्हा, डोमन ध्रुव, विनोद ध्रुव, गोपेश साहू, लखन बघेल, रेखा देहारी, दीप्ति शुक्ला, रेणुका ध्रुव, स्वाति सोरी, दुर्गा साहू, किशोरी कश्यप तथा गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट