धमतरी
मोहन मरकाम की पदयात्रा में शामिल हुए कांग्रेसी
12-Oct-2021 12:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के पद यात्रा में नगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रवि ठाकुर और बेलरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दुर्गेश कश्यप सम्मिलित हुए।
10 अक्टूबर को दोनो कांग्रेसी नेता ग्राम पण्डरीपानी जिला बस्तर से सुबह 7 बजे पद यात्रा में सम्मिलित हुए तथा यह पदयात्रा शाम 7 बजे ग्राम डिलमिली जिला बस्तर में रात्रि विश्राम करेगा।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगरी रवि ठाकुर और बेलरगांव ब्लॉक महामंत्री दुर्गेश कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कल 35 किलोमीटर की पद यात्रा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


