धमतरी

दुर्गेश साहू बने प्रदेश युवा संगठन सचिव
11-Sep-2021 10:23 PM
दुर्गेश साहू बने प्रदेश युवा  संगठन सचिव

साहू समाज के पदाधिकारियों दी बधाई

नगरी, 11 सितंबर। प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने प्रदेश संरक्षक विपिन साहू, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साहू, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप साहू, जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, महासचिव संतराम साहू, विजय साहू, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हिरेंद्र साहू की अनुशंसा में नगरी सिहावा निवासी दुर्गेश साहू को प्रदेश युवा प्रकोष्ठ संगठन सचिव मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर नगरी में बधाई देने वालो में जिला संगठन सचिव हृदय साहू, तहसील साहू समाज के नगरी के संरक्षक बृजलाल साहू भुनेश्वर प्रसाद साहू, नगर संरक्षक रामगोपाल साहू, राजकुमार साहू, मनहरण साहू, शेषनारायन साहू, उत्तम साहू, रघु साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, सच्चिदानंद साहू पेमण स्वर्णबेर, ज्वाला प्रसाद साहू, योगेश साहू, कुलेश साहू, डिकेश साहू, सोनू साहू, लोकेश मनीष साहू, दिगेंद्र सहित साहू समाज के पदाधिकारी व  मित्रगण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट