धमतरी
कुएं में गिरने से महिला की मौत
04-Sep-2021 7:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 4 सितंबर। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोयना में नहाने गई महिला की अचानक कुआं में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार भोयना में कुंती बाई नेताम (40 वर्ष) कुआं में नहाने गई थी। घर के लोगों ने जब नहीं दिखी तब इधर-उधर ढूंढना शुरू किया। कुएं के तरफ ढूंढने से पता चला कि महिला कुएं में गिरी हुई है। तब तक मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि महिला को मिर्गी आता था। आशंका है कि उसकी वजह से वह कुएं में गिर गई होगी। रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस संस्था द्वारा शव को जिला अस्पताल भेजा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


