धमतरी

राजीव ने देश पर नहीं देशवासियों के दिलों पर राज किया-कोसरे
21-Aug-2021 7:06 PM
राजीव ने देश पर नहीं देशवासियों  के दिलों पर राज किया-कोसरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 21 अगस्त।
आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने बताया युवा प्रधानमंत्री स्व. गांधी ने देश पर नहीं देशवासियों के दिलों पर राज किया, उनका मानना था कि किसानों के आत्मनिर्भरता के बैगर देश आत्मनिर्भर नहीं हो सकता है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार राजीव गांधी के सपने को साकार करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन कृषक न्याय योजना, पशुपालकों के लिए गोधन न्याय योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं लागू कर सशक्त गांव सशक्त प्रदेश की विकास गाथा गढ़ रहे हैं। 

ब्लॉक युकां अध्यक्ष राजू साहू ने स्व.राजीव गांधी को एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि कम्प्यूटर और आधुनिकीकरण की निति से भारत विकास में मजबूत कदम बढ़ाया है, स्व. गांधी इक्कीसवीं सदी के भारत की आवश्यकताओ को पूरा करने की इच्छाओं के वाहक थे तभी आज हम कम्प्यूटर, मोबाइल, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़े जिससे आईटी के क्षेत्र में आज के युवा विदेशों में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा कर देश का नाम रोशन कर रहे है। 

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व नपं अध्यक्ष विनोद साहू, प्रभारी महामंत्री होमेन्द्र साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी निषाद, डॉ. हरदेल, सोमनाथ साहू, रामचन्द्र साहू, रूपचंद साहू, जीवराज देवांगन, पांडव यादव, दिनेश मंडल, अनिल निर्मलकर,मोहन साहू, तेजेश्वर कुर्रे, नितेश मानिकपुरी, मनोज साहू आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट