धमतरी

धर्मांतरण के विरोध में भाजयुमो ने निकाली पदयात्रा
06-Aug-2021 5:27 PM
धर्मांतरण के विरोध में भाजयुमो ने निकाली पदयात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 अगस्त।
कल भारतीय जनता युवा मोर्चा सिहावा विधानसभा के नगरी ब्लॉक मुख्यालय में धर्मांतरण के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। 
क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को रोक लगाने की मांग को लेकर युवा मोर्चा सिहावा विधानसभा नगरी मंडल बेलर मंडल कुकरेल मंडल मंगलरोड मंडल द्वारा 5 अगस्त को दन्तेश्वरी मंदिर राजाबाडा से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर युवा मोर्चा द्वारा पदयात्रा धर्मांतरण के विरोध में नारे लगाते हुए नगरी के राजा बाड़ा से बजरंग चौक होते हुए बस स्टैंड जंगलपारा होकर नगरी अनुविभागीय राजस्व कार्यालय पहुंच कर धर्मांतरण रोकने के लिए राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अनुपस्थिति में तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपा गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक महेंद्र पंडित, राजेंद्र गोलछा, नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, रविशंकर दुबे, अकबर कश्यप, मनोहर मानिकपुरी,हृदय साहू,दिनेश्वरी नेताम,अजय नाहटा, अशोक संचेती,निखिल साहू,चेतन साहू,विकास बोहरा, खूबलाल ध्रुव, शुभम यदु, बलजीत छाबड़ा,अविनाश दुबे, महेंद्र नेताम, मन्नू यादव सुनील निर्मलकर नामदेव राय, रिंकू सेन पुष्पेंद्र साहू सन्त कोठारी,गुरुप्रसाद साहू, सत्यवती नेताम,सुलोचना साहू,हेमलता यादव, सुनील निर्मलकर, सुरेश साहू मनीष शर्मा गुलाब तिवारी हरीश साहू जितेंद्र पटेल, संजय सिन्हा, बंटी रामटेके, राजेश गोसाई, मोरध्वज सेन, भेष साहू, धनेंद्र साहू, गोपाल साहू, यशवंत साहू, सचिन ठाकुर, सूरज शर्मा, रोशन गोस्वामी सोमन, यशवंत, राजा पावर, सौरभ नाग, विकास सोनी तरुण साहू रोशन नेताम नीरज साहू नरेंद्र साहू नरेंद्र नाग ऐश कुमार साहू कमलेश निषाद भूपेंद्र साहू  आदि सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट