धमतरी

रफी की याद में देवांगन म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समा
01-Aug-2021 7:34 PM
रफी की याद में देवांगन म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 अगस्त।
मशहूर पार्श्व गायक मोहम्मद रफी साहब की पुण्य तिथि पर देवांगन म्यूजिकल ग्रुप धमतरी द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निगम महापौर विजय देवांगन एस पी प्रफुल कुमार ठाकुर  संगीत महाविद्यालय के वीरेंद्र साहू नायब तहसीलदार राहुल शर्मा सिटी कोतवाली टी आई नवनीत पाटिल अर्जुनी थाना टी आई  उमेद टंडन मगरलोड थाना टी आई  प्रणाली वैद्य यातायात टीआई गगन वाजपेयी आर आई पुलिस विभाग महिला अध्यक्ष देवांगन समाज वेदिका देवांगन युवा अध्यक्ष देवांगन समाज विजेन्द्र देवांगन धमतरी मण्डल अध्यक्ष टोपेश्वर देवांगन विधिकसलाहकर मोहित देवांगन प्रदेश देवांगन समाज उपाध्यक्ष डॉ.जयलाल देवांगन नंदकुमार राकेश दिवान पार्वती वाधवानी आदि की उपस्थिति में देवांगन म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य अशोक देवांगन शंकर देवांगन प्रकाश देवांगन सचिन देवांगन के अलावा शहर के कन्हैया यादव बंटी वाधवानी आदि कलाकारों ने सु मधुर गीतों से रफी साहब को श्रद्धांजलि देते हुए समा बांधा।
 


अन्य पोस्ट