दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा़, 26 फरवरी । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम गमावाड़ा से मसेनार (3 किमी) एवं धुरली- मरकानार (3.75 किमी ) सीसी सडक़ का अवलोकन किया। उन्होंनें कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।
इस क्रम में उन्होंने मरकानार - मुंडीपारा में वीसीडब्ल्यू पुलिया निर्माण के प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि एसएच-5 से 3 किलोमीटर दूर मोलसनार ग्राम पंचायत से बहने वाली लाल नदी में पुल निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जाती रही है। साथ ही पुल न होने से वर्षा के दिनों में मरकानार और मुंडीपारा के ग्रामीणों को भारी असुविधा होती थी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा यहां पुल निर्माण की पहल की गई है।
इस क्रम में कलेक्टर नें खालेपारा में डीपीआर के अंतर्गत प्रस्तावित पुल निर्माण को लेकर एसडीओ के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को शीघ्र अनुमानित लागत प्रस्ताव (प्राक्कलन) तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। जिससे शेष कार्य जल्द प्रारंभ किए जा सकें। इसके अलावा उन्होंने सभी कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया।
कलेक्टर ने किरंदुल में निर्माणाधीन ‘आस्था-2 विद्या मंदिर ’ के स्थल का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। अब तक हुए कार्यों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी आवश्यक और महत्वपूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। बारिश के कारण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने निर्माण की गति तेज करने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। जिससे समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके। साथ ही उन्होंने स्थल पर कार्यरत एजेंसियों की संख्या और उनके दायित्वों के बारे में भी विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
सब स्टेशन स्थल की जानकारी
इस क्रम में कलेक्टर ने पातररास में प्रस्तावित चिन्हित 16 एकड़ क्षेत्र में बन रहे विद्युत सब-स्टेशन का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। यहां उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को आपसी विभागीय समन्वय स्थापित कर पेड़ों की गिनती करने तथा आवश्यकतानुसार कटाई कार्य प्रारंभ करने को कहा और कटाई के बाद लकडिय़ों को वन विभाग के काशी काष्ठागार में जमा कराने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं।


