‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 6 फरवरी। पान पानी पालगी की पावन धरा सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय पत्रकारों की कार्यशाला एवं कवि सम्मेलन पुष्पवाटिका में किया गया।
इस कार्य्रकम में गुजरात से राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश काल बाडिय़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही, नरेश चौहान जिलाध्यक्ष अभासु समिति सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा इनका स्वागत माल्यार्पण किया गया।
इसी क्रम में नितिन सिन्हा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रायगढ़, मनोज सिंह राष्ट्रीय सचिव बिहार कमलेश स्वर्णकार प्रदेश संयोजक, गोविंद शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर का स्वागत बाबूलाल चौधरी राष्ट्रीय प्रवक्ता गुजरात, राकेश तम्बोली प्रदेश कार्यकरिणीं का स्वागत नाहिदा कुरैशी प्रदेश कार्यकारिणी, दीपक साहू प्रदेश कार्यकारिणी, हरिराम चौरसिया वरिष्ठ पत्रकार कोरबा, लक्ष्मी लहरें, रामनाथ सिदार का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पधारे तमाम पत्रकार साथियों का प्रशस्ति पत्र श्रीफल शाल मोमेंटों द्वारा सम्मान किया गया। सक्ति, लैलूंगा,बरमकेला,सूरजपुर व देश के कोने-कोने से आये पत्रकार साथियों का सम्मान हुआ। साथ ही साथ रात्रि कालीन कवि सम्मेलन में विधायक सारंगढ़ उत्तरी जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ कविता लहरे, जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, मंजुलता मालाकार,शांति बंजारे, सीता चिंता पटेल मंचासीन रहे। सुप्रसिद्ध ख्यातिलब्ध शंभु शिखा हास्य कवि,पद्मिनी शर्मा, मीरअली मीर, रामेश्वर वैष्णव, कृष्णा भारती, शशि भूषण स्नेही, प्रियंका गुप्ता ने कविता पाठ कर जनता को देर रात तक गुदगुदाते रहें।
मंच संचालन प्रियंका गोस्वामी ने किया। इसी मंच से शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु उन्हें सम्मानित भी किया गया।