पेंडरवानी में जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ धोबी समाज द्वारा खैरागढ़ विधानसभा के ग्राम पेंडरवानी में संत गाडगे महाराज जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल बतौर अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जंघेल ने कहा कि संत गाडगे महराज की जयंती समारोह में शामिल होना उनका सौभाग्य है। उन्होंने संत गाडगे के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति होने की बात कही। उन्होंने संत गाडगे के बताये संदेशों को भी मौजूद लोगों के बीच रखा। समाज से अपील करते कहा कि संत के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ धोबी समाज के सामाजिक गतिविधियों की भी प्रशंसा की।
इस दौरान गंडई नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, मनोज निर्मलकर, छुईखदान जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश साहू, विनोद ताम्रकार, नेमबाई निर्मलकर, निरंजन, हबीब भाई, राजेंद्र निर्मलकर, डॉ. अनिल रजक, सरोज निर्मलकर, चंचल निर्मलकर, मोनिका रजक, होमलाल रजक, लतमार निर्मलकर, रुपेंद्र निर्मलकर, लेखराम बघेल, रोहित निर्मलकर, मेघनाथ निर्मलकर, पोषण निर्मलकर, लखन निर्मलकर, उपेंद्र रजक, शेषनारायण साहू, खुमेश कुमार बंजारी, राधेश्याम रजक, सोन सिंह रजक, मोहित रजक, रमेश रजक, राधेश्याम रजक, माधो रजक, गंगूराम रजक, रामानुज रजक, रवि रजक, दिनेश रजक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग व ग्रामीण मौजूद रहे।