राजनांदगांव
फूलों से लदे टेसू के पेड़
26-Feb-2024 12:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
चटकदार फूलों से फाल्गुन महीने की दिख रही खासियत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 फरवरी। टेसू के पेड़ में खिले फूल फाल्गुन महीने की खासियत को जाहिर कर रहे हैं। चटकदार रंग वाले फूलों से टेसू के पेड़ लदे हुए हैं। यह फूल महीने-दो महीने के लिए पेड़ों में नजर आते हैं। फाल्गुन महीने की विदाई के साथ फूलों रंग भी फीका होने लगता है। फाल्गुन महीने की शुरूआत के साथ ही प्रकृति भी फूलों के जरिये टेसू की महत्ता को दर्शाती है। इन फूलों से प्राकृतिक तरीके से होली पर्व के लिए रंग भी तैयार किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे