‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र खुज्जी के ग्राम कुमर्दा में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर की बड़ी आमसभा आयोजित की। जिसमें प्रधानमंत्री आवास से वंचित छुरिया व अं. चौकी विकासखंड के हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार आमसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष भरत वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, छुरिया जप अध्यक्ष किरण वैष्णव, शिव वर्मा, हीरेन्द्र साहू समेत अन्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम में भाजपा नेता श्री साय ने कहा कि जबकि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तबसे गरीबों का आशियाना छीनने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता ने उनको विकास के लिए चुना था, उन्हें नहीं मालूम था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2023 तक सबको पक्का मकान देने का जो सपना था, जिन पर कांग्रेस के भूपेश सरकार काल बनके आएगी और छत्तीसगढ़ में स्वीकृत आवास की राशि को वापस कर देगी, ये जनता है, सब जानती है, आने वाले 2023 के चुनाव में अपना बदला लेगी।
सांसद श्री पांडे ने क्षेत्रीय विधायक छन्नी साहू पर अपना तंज कसते कहा कि एक महिला विधायक होते हुए भी रेत, शराब, चखना सेंटरों की वसूली करती है, जो माताओं का अपमान है। उक्त कार्यक्रम को अभिषेक सिंह, गीता साहू, किरण वैष्णव, हीरेंद साहू, अरुण यादव, ललिता कंवर, रविन्द्र वैष्णव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में गोपाल साहू, गुलाब गोश्वामी, राजेश सिंघी, सुरेन्दर सिंह भाटिया, आत्माराम चंद्रवंशी, राधेश्याम शर्मा, कैलाश शर्मा, शेखर भरातद्वज, एकांत चंद्राकर, अनिरुध चंद्रकर, दीनू साहू, अजय पटेल, बोधन साहू, सुंदर साहू, दयाल साहू, खिलेश्वर साहू, मयाराम साहू, भारत भूषण ठाकुर, मनीष त्रिपाठी, भुनेश्वर साहू, भेषबाई साहू, किरण साहू, जानकी साहू, किसुन साहू, भुपेन्द्र नायक, धर्मवीर चंद्रवंशी, मनीष जैन, हनीफ कुरैशी, कौशल चंद्रवंशी, अंनत तिवारी, नैनसिंग पटेल, कांता साहू, टीकम साहू, भूखन धनकर उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार सिन्हा व आभार प्रदर्शन जगजीत सिंह भाटिया ने किया।