‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मई । इन दिनों जिला भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत आमजनों तक पहुंच रही है। सांसद चुन्नीलाल साहू भी इसी के तहत बागबाहरा शहर मंडल के अन्तर्गत आने वाले शक्ति केंद्र लालपुर 02 में पहुंचे।
यहां सह विस्तारक नरेंद्र सिंह बग्गा के द्वारा मंडल अध्यक्ष प्रेम रूपेश साहू की उपस्थिति में बूथ क्रमांक 106, 107 व 108 के अध्यक्ष, बूथ सचिव, बूथ पालक, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह- संयोजक व बूथ कार्यकारिणी व वार्डवासियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य विस्तार के तहत बूथों में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद सांसद चुन्नीलाल साहू ने सभी को केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजनों तक नहीं पहुंचा पा रही है।
बैठक के दौरान सांसद श्री साहू ने ने कहा कि जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें। उन्होंने बूथ क्रमांक 106 अध्यक्ष व मंडल मीडिया प्रभारी तुलसी यादव, बूथ क्रमांक 107 अध्यक्ष व भाजयुमो मंडल सदस्य शिवा साहू तथा बूथ क्रमांक 108 अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अशोक दीप के कार्यों की तारीफ की। साथ ही वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनी।
इसके बाद सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. डेरहा प्रसाद के बड़े बेटे गिरधर पाण्डेय को भगवा गमछा भेंटकर सम्मानित किया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष प्रेम रूपेश साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपाई राजेश बागानी, मंडल महामंत्री हरमीत सिंग बग्गा व सत्यनारायण ताण्डी, मंडल कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, पूर्व पार्षद वार्ड क्र. 09 गणेश कोसरिया, मोहन सागर, साइबर प्रमुख आशीष पाण्डेय व बूथ कार्यकर्तागणों सहित सुरजा पांडे, सरिता दीप, सादनी जगत, कुनुबाई, गंगाबाई, मीराबाई, शांतिबाई, पूर्णिमा नाग, संतोषी दीप, देवधर पांडे, कैलाश दीप, महेश जगत, राजेश जगत, पंचराम यादव, रमेश जगत, चिंतामणि, बल्लू यादव, आकाश जगत, बृज दीप, मोहन सोनवानी, शंकर ताण्डी, कमलेश पांडे, सोन्टू जगत, गोकुल यादव, शिव ताण्डी, मयंक बघेल, संतोष व्यवहार, मुकेश विश्वकर्मा आदि वार्डवासी उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार योजना के तहत प्रभारी रैदास गोयल व सहप्रभारी दुलीकेशन साहू ग्राम भुरकोनी पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर कार्यकर्ताओं से संगठन के बारे में चर्चा की। साथ ही बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती के अवसर पर 5 मई से भारतीय जनता पार्टी कार्य विस्तार योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कार्यकर्ताओं को सभी बूथ तक पहुंचकर जानकारी दी जा रही है। इस दौरान रैदास गोयल और दुलीकेशन साहू ने कहा कि पिछले चुनावों में मिले डेटा के आधार पर आगामी चुनावों की रणनीति पर अभी से जुट कर काम करना है। गांव के प्रमुख व्यक्तियों, महिला समूहों आदि से मिलकर चर्चा करें।
कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल महासमुंद के ग्राम लाभरा खुर्द शक्ति केंद्र के 159 बूथ क्रमांक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां कार्य विस्तारक पवन पटेल और पालिका के सभापति मनीष शर्मा ने बैठक ली।
इस दौरान कहा कि अपने बूथ को मजबूत करने की दिशा में काम करें और 20 मई तक चलने वाली संगठनात्मक कार्य योजना को अधिक से अधिक पूरा करें। इस दौरान शक्ति केंद्र के प्रदीप चंद्राकर, बूथ पालक उमेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, युवा प्रकोष्ठ रेखू साहू, बाई, 2 दिनेश विश्वकर्मा, महिला प्रकोष्ठ कुमारी साहू, तुलाराम यादव, गौतम साहू, राजकुमार, चैतराम यादव, इतवारी यादव, गोविंद राम सहित अन्य मौजूद थे।