महासमुन्द
बुजुर्गों को नहीं मिली पेंशन
11-May-2022 3:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 मई। नगर के पेंशनधारियों को दो-तीन माह की पेंशन राशि नहीं मिली है। इसकी जानकारी सासंद कार्यालय पहुंच कर बुजुर्गों ने दी। उनकी परेशानियों को समझते हुये कल सांसद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू,सांसद प्रतिनिधि पवन साहू, निराश्रित संघ अध्यक्ष जगन्नाथ छुरा ने समाज कल्याण विभाग पहुंच कर प्रभारी उप संचालक विजय कुमार सिन्हा को दी। इस पर प्रभारी उप संचालक ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले ही मार्च माह का पेंशन राशि हितग्राहियों के खाते में डाला गया है। दो माह की पेंशन राशि शासन से प्राप्त होते ही हितग्राहियों के खाते में डाल दी जावेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे