महासमुन्द

गांजा लेकर बस की प्रतीक्षा कर रहे दो युवक हिरासत में
12-May-2022 2:52 PM
गांजा लेकर बस की प्रतीक्षा कर रहे दो युवक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 मई।
गांजा का परिवहन करने के लिए बस स्टैंड में बस की प्रतीक्षा कर रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपियों से 13.200 किलो गांजा जब्त कर उनके खिलाफ  नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि नारियलखेड़ा गौतम नगर भोपाल मध्य प्रदेश निवासी नीरज लोहिया (22) और वार्ड 14 नवागांव बेमेतरा छग निवासी नरेश श्रीवास्तव मंगलवार को बस स्टैंड में बस से गांजा परिवहन करने के लिए प्रतीक्षा करते हुए बैठे थे।
 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। उनके पास रखे बैग की तलाशी के दौरान कुल 13.200 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस ने जब्त गांजा की कीमत दो लाख 64 हजार रुपए बताई है। इनसे दो नग मोबाइल और 210 रुपये नकद जब्त कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपित नुआपड़ा ओडिशा से आ रहे थे और पुलिस से बचने बस से महासमुंद से गांजा रायपुर ले जाने की तैयारी में थे।


अन्य पोस्ट