26 स्कूलों से 104 स्काउट, 117 गाइड, 22 प्रभारी शिक्षक, प्रशिक्षक मंडल में 1
2 सहित कुल प्रतिभागी 255 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 नवंबर। भारत स्काउट्स व गाइड्स छग महासमुंद ब्लॉक द्वारा 5 नवंबर से 8 नवंबर तक विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन खरोरा के सांई मंदिर प्रांगण में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राशि महिलांग शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चन्द्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच सुनिता देवदत्त चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष दाउलाल चन्द्राकर, जिला मुख्य आयुक्त येतराम साहू, जिला उपाध्यक्ष जय पवार, सदस्य खिलावन बघेल, स्थानीय संघ अध्यक्ष कौशलेन्द्र वैष्णव, देवीचंद राठी, तारा चन्द्राकर, मनीष शर्मा, देवदत्त चन्द्राकर, लता कैलाश चन्द्राकर, ममता चन्द्राकर, बीईओ एमपी साहू व उमेश भारतीय गोस्वामी शामिल हुए।
शिविर संचालक चन्द्रकांता ठाकुर ने बताया कि शिविर में 26 स्कूलों से 104 स्काउट, 117 गाइड व 22 प्रभारी शिक्षक, प्रशिक्षक मंडल में 12 सहित कुल प्रतिभागी 255 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में 5 व 6 नवम्बर को स्काउटिंग का आंदोलन व इतिहास, आधार भूत तत्व, बीपी सिक्स नियम, प्रतिज्ञा, प्राथमिक उपचार, खोज के चिन्ह, हाईक, नॉटिंग रस्सी के सिरे सुरक्षित करना आदि सिखाया गया।
रात्रि में शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 07 नवंबर की शाम 05 बजे महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के सफल संचालन के लिए संचालक मंडल का गठन किया गया। इसमें शिविर संचालक चन्द्रकांता ठाकुर, स्काउट विभाग में रामकुमार साहू कमल लुनिया, तुलेन्द्र सागर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रमोद कुमार कन्नौजे, हिरेन्द्र साहू, अजय तांडी व गाइड विभाग में मधु शर्मा, लीनू चन्द्राकर, लता वैष्णव को मंडल में शामिल किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा कि स्काउट गाइड अनुशासन सिखाता हैए प्रतिज्ञा, नियम की जानकारी प्रदान करता है। आप यहां से जो सीखकर जाएंगे उनको अपने जीवन में लागू करना है। अन्य लोगों को भी सिखाना है। तभी इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा होगा। अध्यक्षता कर रहे डा. रश्मि चन्द्राकर ने कहा कि स्काउट गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होने का अवसर मिला। यहंा बहुत ही शांति का अनुभव हुआ। एकता का भाव एकता के सूत्र में बंधने का अवसर मिला।
इसके साथ ही अन्य अतिथियों ने भी अपने.अपने विचार रखे।