महासमुन्द
छत्तीसगढि़य़ा ओलंपिक के खिलाडिय़ों को मालवाहकों से स्टेडियम लाया जा रहा
07-Nov-2022 3:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,7 नवंबर। यह तस्वीर बारात या छ_ी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे ग्रामीणों की नहीं है, बल्कि खिलाडिय़ों की है। ग्रामीण स्तर के खिलाडिय़ों को छत्तीसगढि़य़ा ओलंपिक में ब्लॉक स्तर पर खिलाने के लिए छोटे मालवाहकों में भेंड़-बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस गांव से जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम तक ढोया जा रहा है। पिछले दो दिनों से यह सिलसिला जारी है। इस संबंध में जनपद पंचायत महासमुंद के सीईओ प्रदीप प्रधान का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मना करेाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे